कई सालों बाद राजीव गांधी की याद आई है सक्ती के कांग्रेस नेताओं को Featured

सक्ती. 15 सालों से सत्ता से दूर रहे कांग्रेस के कुछ नेता अपने बड़े नेताओं या कहें कि स्वर्गीय नेताओं को भूल गए थे। वहीं अब सत्ता आने के बाद कांग्रेस धीरे धीरे अपने नेताओं को याद करने का दिखावा कर रही है। ज्ञात हो कि 21 मई 1990 को आतंकवादी संगठन लिट्टे द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या तमिलनाडु में एक कार्यक्रम के दौरान कर दी थी। जिसके बाद से कांग्रेस 21 मई को राजीव गांधी की याद में पुण्यतिथि मनाती आ रही है। लेकिन सक्ती नगर में विगत 15 सालों से कांग्रेसियों द्वारा राजीव गांधी की पुण्यतिथि को भुला दिया गया था। अचानक इस वर्ष जब छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस सरकार है वहीं आज ही के दिन से भूपेश बघेल सरकार द्वारा न्याय योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसे देखते हुए अचानक सक्ती के कांग्रेस नेताओं को राजीव जी की याद सिर्फ दिखावा करने ही आई है। वहीं सबसे यह बताना भी जरूरी है कि नगर की प्रथम महिला यानी नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल इस कार्यक्रम से नदारद थीं, जबकि सुषमा जायसवाल कांग्रेस के बैनर तले ही नपा अध्यक्ष चुनी गई है। कार्यक्रम नगर के विश्राम गृह में किया गया जबकि स्थानीय विश्राम गृह सरकारी भवन है। वहीं कार्यक्रम में मुख्यरुप से नगर कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता देवांगन, पूर्व सांसद प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस अलका जायसवाल, महबूब खान खान, पार्षद रिक्की सेवक, पिंटू ठाकुर, हरीश अग्रवाल, लेखराज गबेल, मनोज जायसवाल, रुकसाना बेगम, कमल शर्मा उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)

Ads

फेसबुक