रितिक खिलाएंगे 1.2 लाख लोगों को खाना Featured

मुंबई। इन दिनों पूरा देश कोरोना वायरस से एकजुट होकर लड़ रहा है। इस लड़ाई में कई बॉलिवुड सिलेब्स अपने-अपने तरीके से लोगों की मदद कर रहे हैं। अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान जैसे स्टार्स ने अब तक काफी डोनेशन किया और अब रितिक रोशन भी इसमें पीछे नहीं हैं। रितिक इस महामारी के दौर में अक्षय पात्र फाउंडेशन नाम के एनजीओ की मदद कर रहे हैं। एनजीओ ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि लॉकडाउन से परेशान लोगों की रितिक कैसे मदद कर रहे हैं। अक्षय पात्र फाउंडेशन ने ट्वीट किया, हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि रितिक के साथ आने से हमारा फाउंडेशन और सशक्त हो गया है। हम साथ मिलकर 1.2 लाख लोगों को पौष्टिक खाना मुहैया करवाएंगे।

Rate this item
(0 votes)

Ads

फेसबुक