RBI ने चालू वित्त वर्ष के लिए GDP ग्रोथ अनुमान घटाकर 5 फीसदी किया, रेपो में कोई बदलाव नहीं Featured

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजे जारी किए हैं। इसके तहत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने रेपो रेट 5.15 फीसदी पर बरकरार रखा है। आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी की समीक्षा में रेपो रेट नहीं घटाने पर सहमति बनी है। दरअसल एमपीसी के 6 में से 5 सदस्यों ने कटौती नहीं करने के पक्ष में वोट किया है।
रेपो रेट के अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जीडीपी का अनुमान जताया है। आरबीआई के अनुसार वर्ष 2019-20 के दौरान जीडीपी में और गिरावट आ सकती है और यह 6.1 फीसदी से गिरकर 5 फीसदी पर आ सकती है। बता दें कि इस साल रेपो रेट में किल 135 आधार अंकों की कटौती हुई। 9 सालों में रेपो रेट पहली बार इतना कम हुआ। साल 2010 में मार्च के बाद ये रेपो रेट का सबसे निचला स्तर है। वहीं रिवर्स रेप रोट 4.90 प्रतिशत और बैंक रेट 5.40 प्रतिशत पर है।
गौरतलब है कि साल 2018 के दिसंबर में आरबीआई गर्वनर का पद संभालने के बाद शक्तिकांत दास ने रेपो रेट घटाया था। हालांकि इस बार कोई बदलाव नहीं है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

फेसबुक