विराट ने 100वीं बार बनाये 50 से ज्यादा रन Featured

बेंगलुरु । टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 100वीं बार 50 से ज्यादा रन बनाये हैं। विराट यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने यह रिकार्ड बनाया था। विराट ने 245 वें मैच की 236वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। विराट ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय और विश्व के पांचवें खिलाड़ी हैं। इस सूची में सचिन शीर्ष पर हैं जिन्होंने 463 मैचों की 452 पारियों में 145 बार ऐसा किया है। सचिन ने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं विराट ने अभी तक अपना 57वां अर्धशतक लगाया और वहीं इसके साथ उन्होंने 43 शतक भी लगाए हैं। श्रीलंका के कुमार संगकारा 118 बार (25 शतक और 93 अर्धशतक), ऑस्ट्रेलिय के रिकी पॉन्टिंग 112 बार (30 शतक और 82 अर्धशतक), दक्षिण अफ्रीका के जैक कालिस (17 शतक और 86 अर्धशतक) भी पहले ऐसा कर चुके हैं। कोहली ने इसके साथ ही एकदिवसीय में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सबसे तेज 5000 रन पूरे करने का रेकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।

Rate this item
(0 votes)

Ads

फेसबुक