Print this page

ईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका-निक ने लूटा दिल, वीडियो में देखें सेलेब्स की मस्ती Featured

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने मुंबई में एक भव्य होली पार्टी की मेजबानी की। पार्टी में ईशा अंबानी की खास दोस्त प्रियंका चोपड़ा सहित कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस दौरान पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ आयी।

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने मुंबई में एक भव्य होली पार्टी की मेजबानी की। पार्टी में ईशा अंबानी की खास दोस्त प्रियंका चोपड़ा सहित कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस दौरान पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ आयी। पार्टी में निक जोनास और प्रियंका काफी मस्ती करते दिखाई दिए। पार्टी की तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर काफी वीडियों भी वायरल हो रहे हैं।

ईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने सफेद रंग की अनारकली वाली ड्रेस पहनी हुई है। मिडिल पार्टीशन के साथ उन्होंने अपने हल्के कर्ली बालों को खोला हुआ हैं। निक जोनास ने भी सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ था। पार्टी के दौरान दोनों ने रंगों से इतनी मस्ती की है कि दोनों की ड्रेस का ऑरिजनल कॅलर पहचानना मुश्किल है।
 
पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के अलावा कई बॉलीवुड सितारें पहुंचे थे। इस दौरान पीसी के साथ बॉलीवुड डीवाज़ कैटरीना कैफ भी पहुंची। बॉलीवुड कपल राज कुमार राव और पतरालेखा सभी कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। जैकलीन फर्नांडीज़ और सोनाली बेंद्रे ने भी पार्टी में धमाकेदार एंट्री की। ईशा की इस होली पार्टी में ईशा के परिवार वाले और खास दोस्त हीं शामिल हुए थे।
 

Rate this item
(1 Vote)
newscreation

Latest from newscreation