वीडियो

वीडियो (50)

नोरा फतेही ने डांस चैलेंज की घोषणा करते हुए खुद का एक डांस वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह अपने डांस मेरी रानी गाने के लुक में नजर आ रही हैं। नोरा की डांस वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

 

बॉलीवुड डांसर-अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों अपने नए गाने 'डांस मेरी रानी' को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। हाल ही में उनका यह गाना रिलीज हुआ है और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी हो गया है। नोरा फतेही अपने गाने को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए 'डांस मेरी रानी' चैलेंज की घोषणा की। वीडियो के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि चलिए शुरू करें! डांस चुनौती आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है! मेरे मुख्य फ़ीड पर सबसे अच्छे वीडियो पोस्ट किए जाएंगे! मुझे अपने डांस मूव्स दिखाओ और मुझे  #Dancewithnora #Dancemerirani के साथ टैग करें। 

डांस चैलेंज को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। लोग नोरा के गाने पर वीडियो बना अपने डांस मूव्स दिखाने से लगे हुए हैं। दोनों टैग्स पर अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों ने टैग किया है। नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लोगों की डांस वीडियो शेयर करना शुरू भी कर दिया है। नोरा फतेही ने डांस चैलेंज की घोषणा करते हुए खुद का एक डांस वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह अपने डांस मेरी रानी गाने के लुक में नजर आ रही हैं। नोरा की डांस वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। कमेंट सेक्शन हार्ट और फायर वाले इमोजी से भरा हुआ है। 

नोरा फतेही बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर्स में शुमार हैं। अपने सेक्सी डांस मूव्स के दमपर उन्होंने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों पर अपने टैलेंट की छाप छोड़ दी। बेहतरीन डांसर होने के साथ साथ नोरा एक टेलेंटेड अभिनेत्री भी है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में वह जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 के आइटम सांग कुसु कुसु में नजर आई थी। गाने में उनके बोल्ड अवतार और सेक्स मूव्स देखकर लाखों लोग घायल हो गए थे।

 

 

 


 

बीते दिन मौनी रॉय से जुडी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं मौनी रॉय कार से निकलकर एक बिल्डिंग में जाने की कोशिश कर रही है। पर लोगों ने सेल्फी लेने की होड़ में उन्हें घेर लिया है।

 

बॉलीवुड हस्तियों की एक झलक पाने के लिए लोग तरसते हैं। उनकी एक झलक मिलते ही लोग उनके साथ सेल्फी और उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए पागल हो जाते हैं। सेल्फी और ऑटोग्राफ के चक्कर में अक्सर बॉलीवुड हस्तियों को घेर लिया जाता है। इसी बीच कुछ लोग गन्दी हरकत करने से बाज नहीं आते। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री मौनी रॉय के साथ हुआ। फैंस ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ गंदी हरकत की। 

 

कलर के शो नागिन से फेमस हुई अभिनेत्री मौनी रॉय अपने बोल्ड और ग्लैमरस फिगर के लिए जानी जाती है। वह जहाँ भी जाती है सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए लोग उन्हें घेर लेते हैं। बीते दिन मौनी रॉय से जुडी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं मौनी रॉय कार से निकलकर एक बिल्डिंग में जाने की कोशिश कर रही है। पर लोगों ने सेल्फी लेने की होड़ में उन्हें घेर लिया है। मौनी वहाँ से निकलने की कोशिश करती है पर इतने में भीड़ से एक शख्स निकला और मौनी को गलत तरीके से हाथ मारता है। शख्स के हाथ मारते ही मौनी जोर से चिल्लाते हुए बोली अरे इसके बाद उन्होंने दोनों हाथो से अपने आप को कवर किया और स्माइल करते हुए सेल्फी के लिए पोज दिए।

 

वीडियो में मौनी रॉय अनकम्फर्टेबल नजर आ रही हैं और लोगों के बीच ने निकलने की कोशिश कर रही हैं। वायरल वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और भीड़ की जमकर आलोचना कर रहें हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि प्लीज पीपल, ये भी इंसान हैं थोड़ी इज्जत करों। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कैसे बेवकुफ लोग होते हैं कुछ तो...बिलकुल अंदर घुसके फोटो खीचेंगे। एक अन्य ने कमेंट में लिखा कि सेलिब्रिटीज के लिए इन दिनों बिना बॉडीगार्ड के बाहर निकलना असुरक्षित होता जा रहा है।

 

 

टॉप स्टोरी

 

तमाम आरोपों के बाद भी अभी लक्ष्मी बम को रिलीज पर कोई असर नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। अब फिल्म का पहला गाना बुर्ज खलीफा भी रिलीज होने जा रहा है। बुर्ज खलीफा का टीजर आज रिलीज हो चुका हैं।

 

अक्षय कुमार की आनेवाली फिल्म लक्ष्मी बम को लेकर काफी विवाद हो रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है। फिल्म पर आरोप है कि वह समाज में लव जिहाद को बढ़ावा दे रही हैं। फिल्म पर हिंदू धर्म में पूजी जाने वाली देवी लक्ष्मी के नाम का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगा है। तमाम आरोपों के बाद भी अभी लक्ष्मी बम को रिलीज पर कोई असर नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। अब फिल्म का पहला गाना बुर्ज खलीफा भी रिलीज होने जा रहा है। बुर्ज खलीफा का टीजर आज रिलीज हो चुका हैं।

 

बुर्ज खलीफा गाना एक पार्टी सॉन्ग है जिसमें आप अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी को दुबई  में मस्ती करता देखेंगे साथ ही आपको दोनों का रोमांस भी देखने को मिलने वाला हैं। रविवार को गाने के रिलीज होने से पहले ही गाने का टीजर दर्शकों के बीच हिट है।

 

यहां देखें बुर्ज खलीफा का टीजर

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बम' को बायकॉट करने की बात हो रही है। सोशल मीडिया पर #shameonakshaykumar #boycottlaxmmibomb जैसे हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। 

 

 

सोशल मीडिया पर लोग फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने  का आरोप लगा रहे हैं। एक संगठन से फिल्म 'लक्ष्मी बम' और अक्षय कुमार पर लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाया हैं। उनका तर्क है कि फिल्म में हिंदू-मुस्लिम दो अलग-अलग समुदाय के लड़का लड़की की शादी को दिखाया गया है। दरअसल 'लक्ष्मी बम' में अक्षय कुमार के किरदार का नाम आसिफ बताया जा रहा है जबकि इसमें कियारा आडवाणी का किरदार का नाम प्रिया होगा। साथ ही फिल्म का लक्ष्मी बम नाम रखने पर भी आपत्ति जताई है। हिन्दू धर्म में लक्ष्मी पूजनीय देवी है। जिनकी आराधना की जाती है। 

 

लोगों ने आरोप लगाया है कि फिल्म का निर्देशन मुस्लिम निर्देशक शबीना खान ने किया है। वह हिन्दू धर्म की परम्पराओं को नहीं जानती है। फिल्म 9 नवंबर को हॉटस्टार पर रिलीज हो रही हैं। 

पंजाब में सरगुन मेहता और एक्टर एमी विर्क की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। फिल्म किस्मत में दोनों की केमिस्ट्री ने खूब वाहवाही लूटी थी। सोशल मीडिया पर भी एमी विर्क सरगुन मेहता के वीडियो शेयर करते रहते हैं। सरगुन मेहता पंजाब की इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं।

 

पंजाबी सिंगर एमी विर्क की के फैन भारत सहित पूरी दुनिया में हैं। एमी के सेड सॉन्ग व्यूज के मामले में सभी रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म सुफना में काम किया था। पंजाब में एमी की फिल्म सुपर हिट हुई थी। सुफना से पहले एमी ने एक्ट्रेस सरगुन मेहता के साथ पंजाबी फिल्म किस्मत में काम किया था। फिल्म किस्मत एक लव स्टोरी थी जिसे पंजाब सहित पूरे भारत में पसंद किया गया था। किस्मत फिल्म के शानदार कंटेंट के कारण फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया हैं। पंजाब में सरगुन मेहता और एक्टर एमी विर्क की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। फिल्म किस्मत में दोनों की केमिस्ट्री ने खूब वाहवाही लूटी थी।  सोशल मीडिया पर भी एमी विर्क सरगुन मेहता के वीडियो शेयर करते रहते हैं। सरगुन मेहता पंजाब की इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वह कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। सरगुन मेहता ने टीवी के कई सीरीयल में भी लीड रोल में काम किया हैं। उन्होंने एक्टर रवि दूबे से शादी की हैं।

हाल ही में एमी ने सरगुन मेहता का एक डांस वीडियो अपनी प्रोफाइल पर शेयर किया हैं जिसमें सरगुन एमी के गाने पर भांगड़ा करती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एमी विर्क ने लिखा मेरी डार्लिंग सरगुन मेहता-

 

सरगुन ने भी एमी के गाने पर डांस का ये वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। लोग सरगुन के डांस को काफी पसंद कर रहे हैं। आप भी देखें सरगुन मेहता का भंगड़ा डांस- 

 

 


 

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने मुंबई में एक भव्य होली पार्टी की मेजबानी की। पार्टी में ईशा अंबानी की खास दोस्त प्रियंका चोपड़ा सहित कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस दौरान पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ आयी।

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने मुंबई में एक भव्य होली पार्टी की मेजबानी की। पार्टी में ईशा अंबानी की खास दोस्त प्रियंका चोपड़ा सहित कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस दौरान पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ आयी। पार्टी में निक जोनास और प्रियंका काफी मस्ती करते दिखाई दिए। पार्टी की तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर काफी वीडियों भी वायरल हो रहे हैं।

ईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने सफेद रंग की अनारकली वाली ड्रेस पहनी हुई है। मिडिल पार्टीशन के साथ उन्होंने अपने हल्के कर्ली बालों को खोला हुआ हैं। निक जोनास ने भी सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ था। पार्टी के दौरान दोनों ने रंगों से इतनी मस्ती की है कि दोनों की ड्रेस का ऑरिजनल कॅलर पहचानना मुश्किल है।
 
पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के अलावा कई बॉलीवुड सितारें पहुंचे थे। इस दौरान पीसी के साथ बॉलीवुड डीवाज़ कैटरीना कैफ भी पहुंची। बॉलीवुड कपल राज कुमार राव और पतरालेखा सभी कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। जैकलीन फर्नांडीज़ और सोनाली बेंद्रे ने भी पार्टी में धमाकेदार एंट्री की। ईशा की इस होली पार्टी में ईशा के परिवार वाले और खास दोस्त हीं शामिल हुए थे।
 

ALTBalaji और ZEE5 की वेब सीरीज "मेंटलहुड" से अपनी डिजिटल शुरुआत कर रही एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का कहना है कि यह शो उनके साथ प्रतिध्वनित करने में सक्षम था क्योंकि यह एक माँ पर स्पॉटलाइट डालता है।

 लंबे समय बाद बॉलीवुज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से इंडस्ट्री में वापसी की है। करिश्मा कपूर की नयी फिल्म मेंटलहुड का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। करिश्मा कपूर का ये कमबैक बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर है। करिश्मा कपूर की ये फिल्म वेब सीरीज एंगल में होगी। मेंटलहुड एक ऐसी वेब सीरीज है जिसमें हसबेंड और वाइफ के रिलेशनशिप के चलते बच्चों की परवरिश पर कितना असर पड़ता है ये दिखाने की कोशिश की है।

ALTBalaji और ZEE5 की वेब सीरीज "मेंटलहुड" से अपनी डिजिटल शुरुआत कर रही एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का कहना है कि यह शो उनके साथ प्रतिध्वनित करने में सक्षम था क्योंकि यह एक माँ पर स्पॉटलाइट डालता है।
सोमवार को शो के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पत्रकारों से बात करते हुए, करिश्मा ने कहा कि उनके लिए अपने दो बच्चों की मां बनने से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है और उन्हें पूरा विश्वास है कि श्रृंखला पूरे देश में महिलाओं के साथ जुड़ने में सक्षम होगी। उन्होंने आगे कहा कि "जब एकता (कपूर) ने मुझे इस शो के लिए संपर्क किया और मैंने शो की कहानी सुनी, तो मैं उन्हें नहीं कह सकी। स्क्रिप्ट आज भी इतनी प्रासंगिक है। एक माँ होना मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है। एक तरफ मेरे सभी पुरस्कार। और मेरे बच्चे दूसरे पर। मेरा पूरा कैरियर एक तरफ, मेरे बच्चे दूसरी तरफ।
 

इरफान खान का फिल्म अंग्रेजी मीडियम का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। ट्रेलर को देख कर लगता है कि एक बार फिर इरफान खान दर्शकों के दिल में अपनी छाप छोड़ने वाले हैं। ट्रेलर काफी शानदार है।

 2017 में आयी इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। लोगों को फिल्म खूब पसंद आयी थी। फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म के सेकेंड पार्ट को बनाने का भी फैसला लिया था लेकिन फिल्म की शूटिंग से पहले ही एक बुरी खबर आ गयी कि इरफान खान को कैंसर हैं। इरफान खान इस बीमारी का इलाज करवाने के लिए विदेश चले गये और काफी समय बाद कैंसर के कंट्रोल करके वापस आये और फिर फिल्म की शूटिंग शुरू की। इस बार फिल्म का ना रखा गया 'अंग्रेजी मीडियम'।

इरफान खान का फिल्म अंग्रेजी मीडियम का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। ट्रेलर को देख कर लगता है कि एक बार फिर इरफान खान दर्शकों के दिल में अपनी छाप छोड़ने वाले हैं। ट्रेलर काफी शानदार है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एर गरीब पिता अपनी बेटी का सपना पूरा करना चाहता हैं। जिसके लिए वह तममा कोशिशे करता हैं। इरफान खान इस फिल्म में पिता के रोल में नजर आ रहे है और उनकी बेटी का किरदार एक्ट्रेस राधिका मदान ने निभाया है। फिल्म में एक पिता और बेटी के इमोशनल रिश्ते को भी दिखाया गया है। 
फिल्म 20 मार्च को रिलीज हो रही हैं। फिल्म में इरफान खान के अलावा राधिका मदान, करीना कपूर खान, डिंपल कपाडिया, पंकज त्रिपाठी जैसे मशहूर कलाकार हैं।
 
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-
 
 
Page 2 of 4

Ads

फेसबुक