कार्मिक संपदा फार्म भरने में हो रही दिक्कत Featured

संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जांजगीर चांपा। जिले के सभी शासकीय विभाग जिनका वेतन आहरण ट्रेजरी के माध्यम से होता है उन सबका सर्विस कार्मिक संपदा फॉर्म ऑनलाइन कर अपडेट किया जा रहा है। जिसमें अनेक दिक्कत आ रही है। इसमें मुख्य रूप से कई लोगों के पदनाम का उल्लेख नहीं होना।
प्रथम नियुक्ति विवरण का स्पष्ट नहीं होना। नगरीय निकाय में नियुक्त शिक्षकों के लिए प्रथम नियुक्ति दर्शाने के लिए कालम नहीं होना। शिक्षक पंचायत संवर्ग का शिक्षा विभाग में संविलियन को दर्शाने के लिए विकल्प स्पष्ट नहीं होना। ऑनलाईन करने की प्रक्रिया बहुत धीमी गति से हो पाना। इन अनेक समस्याओं को लेकर शालेय शिक्षा कर्मी संघ और संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा। साथ ही जिला कोषालय अधिकारी जेएन सिंह से मिलकर विस्तार पूर्वक चर्चा की जिस पर होने वाली समस्याओं को बिन्दुवार गिनाया। जिसे उन्होंने स्वीकार किया कि बार बार साफ्टवेयर अपडेशन के कारण समस्या आ रही है।  कुछ लोगो का पदनाम स्प्ष्ट नहीं होने के कारण और कुछ बिंदु छूट जाने के कारण ऐसी समस्या आ रही है। उन्होंने इन सब बिन्दुओं का उल्लेख कर साफ्टवेयर में सुधार के लिए राज्य के कोष एवं लेखा विभाग को भेजकर सुधार करने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, सयुक्त शिक्षाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष विकास सिंह, नवीन शिक्षाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष अनुभव तिवारी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष शरद राठौर, जयंत सिह, रामस्वरूप साहू, सम्मी सागर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13481/72 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक