ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग बलराम हिरवानी के मार्ग दर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) गुरजीत सिंह के नेतृृत्व में शहर के विभिन्न मार्गो पर शराब पीकर एवं बिना नंबर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस दुर्ग-भिलाई शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक यह कार्यवाही की गई। जिसमें निरीक्षक लता चौरे द्वारा ग्रीन चौक में, निरीक्षक श्रुति सिंह द्वारा गुरूद्वारा तिराहा में, उप निरीक्षक अशोक द्विवेदी बेरोजगार तिराहा में, उप निरीक्षक आर.एस. राजपूत छावनी चौक एवं निरीक्षक बसंत खलखो द्वारा चरोदा बस स्टैण्ड में चेकिंग पाइंट बनाकर आनी-अपनी टीम के साथ चेक किया गया। जिसमें कुल-116 वाहन चालको द्वारा शराब का सेवन, बिना नंबर, मोडिफाईड सायलेंसर एवं तीन सवारी वाहन चलाते पाये जाने से वाहन जप्त कर संबंधित थाने में सुरक्षार्थ रखा गया एवं वाहन चालक के लायसेंस को निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भेजा गया। उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) गुरजीत सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्यवाही जारी रहेगा। शहर के नागरिको से अपील है कि वे यातायात नियमो का पालन करे दो पहिया वाहनो पर तीन सवारी न चले, शराब पीकर वाहन न चलाये, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करे, चार पहिया वाहन मे काली फिल्म न लगाये जिससे अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और होने वाले सड़क दुर्घनाओ मे कमी लाया जा सकें। यातायात से संबंधित किसी भी प्रकार की सुझाव व शिकायत के लिये यातायात पुलिस द्वारा जारी वाट्सएप नंबर (9479192029) पर सूचना व जानकारी दे सकते है।