ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का होगा सम्मान
जांजगीर चांपा। जिले के विकासखंड अकलतरा के अग्रणी समाज सेवा संस्थान वेल विशर फाउंडेशन अकलतरा द्वारा एक दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी शिक्षा संवाद एवं छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन 9 सितंबर को किया जाएगा।
यह कार्यक्र्रम सूरज साहू, श्रीमती अर्चना शर्मा, आदित्य नारायण पाण्डेय एवं वेल विशर फाउंडेशन के कार्यक्रम संयोजन में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे। प्रमुख वक्ता पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी होंगे। विशिष्ट अतिथि बिलासपुर सांसद अरुण साव, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय होंगे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष खुलन सोनवानी करेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ समाजसेवी योगेश साहू, कृष्ण कुमार यादव, जिपं सदस्य प्रेमचंद जायसी, संदीप यादव, सुशांत सिंह, विनोद शर्मा अतिथि होंगे। कार्यक्रम में ओपी चौधरी मोटिवेशनल स्पीच देंगे। वहीं व्याख्याता महेश राम साहू का नैतिक शिक्षा पर व्याख्यान होगा। वहीं प्राचार्य प्यारेलाल आदिले सहित राज्य भर से आए शिक्षकों के द्वारा नवाचार एवं छत्तीसगढ़ राज्य की शिक्षा पर अपना अपना विचार प्रस्तुत किया जाएगा।