पूर्व मुख्यमंत्री सिंह कवर्धा की घटना के कारण नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन,कहा- मेरे निर्दोष कार्यकर्ता जेल में बंद... Featured

रायपुर। कवर्धा की घटना से व्यथित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय किया है। डॉ. सिंह अपने जन्मदिन के सभी कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं। बता दें कि 15 अक्टूबर को डॉ. रमन का जन्मदिन है। उन्होंने कवर्धा, राजनांदगांव जिले सहित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। कवर्धा की घटना पर डॉ. रमन सिंह ने विरोध करते हुए कहा, ‘15 अक्टूबर को मेरा जन्मदिन है, लेकिन कवर्धा में हुई घटना के कारण मन व्यथित है। भूपेश सरकार ने मेरे निर्दोष कार्यकर्ताओं को जेल में बंद कर रखा है। मैंने विरोध स्वरूप कवर्धा, राजनांदगांव जिले समेत सभी कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया है। वर्चुअल माध्यम से ही शुभकामनाएं प्रेषित करें।’

Rate this item
(0 votes)

Ads

फेसबुक