सिंगर शान का आज जन्मदिन है जानिए कुछ दिलचस्प बातें Featured

मुंबई| अपनी आवाज से लोगों की दीवाना बनाने वाले सिंगर शान का आज जन्मदिन है। वह आज पूरे 59 साल के हो चुके हैं। शान का जन्म 30 सितम्बर 1972 में मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ था। उनका पूरा नाम शांतनु मुखर्जी है। शान के दादा, जहर मुखर्जी जाने माने गीतकार थे। उनके पिता मानस मुखर्जी एक म्यूजिक डायरेक्टर थे।टेलीविजन होस्ट भी रह चुके हैं|
शान ने न केवल हिंदी बल्कि बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में गाने गाए हैं। इसके साथ ही वो एक टेलीविजन होस्ट भी हैं। उन्होंने टीवी पर 'सारेगामापा', 'सारेगामापा लिटिल चैम्प्स', 'स्टार वॉयस ऑफ इंडिया' और 'म्यूजिक का महामुकबला' सहित कई अन्य शोज होस्ट किए हैं। शान की ही तरह उनकी बहन सागरिका भी एक जानी मानी सिंगर हैं। शान के जन्मदिन पर चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें, जो सायद आप ना जानते हों।छोटी उम्र में ही विज्ञापनों के लिए जिंगल्स गाने लगे थे |शान जब 13 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद शान की मां संगीत की दुनिया से जुड़ गईं, इससे उनके घर का खर्च भी निकलने लगा। शान ने छोटी उम्र से ही विज्ञापन फिल्मों के लिए जिंगल्स गाना शुरू कर दिया। 17 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार फिल्म में गाना गाया। शान ने शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, सैफ अली खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन और आर माधवन सहित अन्य कलाकारों को अपनी आवाज दी है। 24 साल की उम्र में शान की मुलाकात बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखने वाली राधिका मुखर्जी से हुई थी। दोनों ने साल 2003 में शादी कर ली। कपल के दो बेटे सोहम और शुभ हैं।

Rate this item
(0 votes)

Ads

फेसबुक