सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शहनाज Featured

अपने खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज़ कौर गिल पूरी तरह टूट गई थीं। शहनाज़ ने करीब एक महीने से सबसे दूरी बना ली थी। न ही वो शूटिंग पर जा रही थीं और ना ही सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं। यहां तक की पैपराज़ी की फेवरेट शहनाज़ किसी कैमरे में भी नहीं कैद हो रही थीं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस काम पर वापस लौट आई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो अब भी एक्टिव नहीं हैं।

शहनाज़ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हौसला रख’ का प्रमोशन कर रही हैं। बीते दिनों फिल्म के लीड एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें शहनाज़ फिर से मुस्कुराती नज़र आ रही थीं। इस वीडियो को देख शहनाज़ के फैंस काफी खुश हुए थे।

वहीं अब एक्ट्रेस की एक बड़ी प्यारी सी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में शहनाज़ बहुत प्यारी लग रही हैं और उनके फैंस उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फोटो में शहनाज़ किसी नदी के पास नज़र आ रही हैं। उनके साथ उनका ऑनस्क्रीन बेटा भी मौजूद है जिसके हाथों पर शहनाज़ किस कर रही हैं। शहनाज़ का ये प्यार वाला रूप फिर से देखकर उनके फैंस भी काफी खुश हो रहे हैं। ये फोटो देखकर शहनाज के फैंस सिद्धार्थ को मिस कर रहे हैं और उन्हें दिलासा दे रहे हैं कि सिद्धार्थ हमेशा उन्हें देख रहा है।

क्या मुंबई छोड़ रही है शहनाज़ :

शहनाज़ को लेकर एक चर्चा सोशल मीडिया पर बड़ी ज़ोर पकड़ रही है कि एक्ट्रेस हमेशा के लिए मुंबई छोड़कर जा रही हैं। ये चर्चा शुरू हुई है एक यूट्यूब चैनल के वीडियो की वजह से जिसमें दिखाया गया है शहनाज कार में बैठी हुई हैं। आगे वह मुंबई एयरपोर्ट पर जाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में बताया जा रहा कि सिड की मौत के बाद शहनाज़ मुंबई छोड़कर जा रही हैं। शहनाज़ का ये वीडियो देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो रहे हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। शहनाज़ मुंबई नहीं छोड़ रही हैं।

Rate this item
(0 votes)

Ads

फेसबुक