ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
शाहरुख खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सितार और उनके फैंस, फ्रेंड्स, फैमिली मेंबर्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। शाहरुख के जन्मदिन पर एक्ट्रेस मलाइका आरोड़ा ने भी पोस्ट शेयर किया है और खुद को उस पोस्ट में एक्टर की "फैन गर्ल" कहा है। इसके अलावा मलाइका ने शाहरुख के साथ अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरों को भी शेयर की है।
शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक लंबा नोट लिखा है, जिसमें उन्हों ने शाहरुख की मेहनत और लग्न को सराहा है। मलाइका लिखती हैं- 23 साल पहले एक फैन गर्ल थी और आज भी उनमें से एक हूं। आपको इतने सालों में देखना और आप अपने आपको जिस तरह से प्रजेंट करते हैं, यह न केवल एक खुशी है, बल्कि प्रेरणादायक भी है। आप अपने आस-पास के लोगों के लिए हर दिन और हर साल को बेहतर बनाने के लिए जिस तरह अथक प्रयास करते हैं, उसकी कल्पना कर पाना असंभव नहीं है। इस साल और हर दिन में यह आज यह स्पेशल दिन सबसे खास और स्वीट है। यह हमेशा इसी तरह बना रहेगा क्योंकि आप इसके लायक हैं। जन्मदिन मुबारक हो।
मलाइका ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर किया है, उसकी पहली फोटो फिल्म दिल से का गाना छैंया-छैंया की तस्वीर हैं। दूसरी फोटो फिल्म काल का फेमस गाना 'काल काल में हम तुम करे धमाल' की है। फोटो में दोनों ही स्टार कमाल के लग रहे हैं। मलाइका के पोस्ट पर उनके फैंस भी उनकी तस्वीरों को लाइक करते हुए शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।