मलाइका ओरड़ा ने दी बेटे अरहान खान को बर्थडे की शुभकामनाएं

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान मंगलवार को अपना 19वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर परिवार के सदस्य और लोग उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अब मलाइका ने अपने बेटे अरहान खान के बर्थडे के अवसर पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही मलाइका ने बताया कि वो उन्हें बहुत याद कर रही हैं। इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अभिनेत्री ने लिखा, मेरे बर्थडे ब्वॉय, मैं तुम्हें बहुत याद कर रही हैं। फोटो में अरहान खान व्हाइट टी-शर्ट और ऑलिव ग्रीन कलर की पैंट पहने हुए एक चट्टान पर बैठे हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर में वो एक ओर देखते हुए नजर रहे हैं।

फोटो को इंस्टाग्राम पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अरहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। तस्वीर पर महीप कपूर, अमृता अरोड़ा और भावना पांडे ने कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि मलाइका और अरबाज खान के बेटे इस साल की शुरुआत में उच्च शिक्षा के सिलसिले में अमेरिका चले गए थे और अभी अरहान वहीं हैं।

अरहान मलाइका और अरबाज खान के बेटे हैं। लेकिन दोनों का साल 2017 में तलाक ले लिया। उस वक्त वो महज 12 साल के थे। लेकिन अरहान खान पालन पोषण दोनों ने मिलकर किया है। मलाइका इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रह रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज वीडियो शेयर करती रहती हैं। जो उनके फैंस को अपनी ओर काफी आकर्षित करती हैं।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13515/54 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक