ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
भोपाल । नगर पालिक निगम, भोपाल द्वारा राजा भोज ताल के किनारे वन विहार रोड, बोट क्लब स्थित जीवन वाटिका पार्क में स्थापित म्यूजिकल वॉटर फाउन्टेन एंड वॉटर स्क्रीन का लोकार्पण सोमवार, 9 दिसम्बर 2019 को सायं 6:00 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के मुख्य आतिथ्य में एवं सहकारिता मंत्री गोविन्द सिंह, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री आरिफ अकील, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह, विधि विधायी कार्य, जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा, महापौर आलोक शर्मा, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायकगण विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, आरिफ मसूद, श्रीमती कृष्णा गौर, परिषद अध्यक्ष डा सुरजीत सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम मोहम्मद सगीर व अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा।
नगर निगम भोपाल द्वारा ऐतिहासिक राजा भोज ताल किनारे जीवन वाटिका पार्क में स्थापित म्यूजिकल फाउन्टेन एवं वॉटर स्क्रीन के संचालन से प्रतिदिन 20 लाख लीटर जल का शुद्धिकरण होगा और प्रतिदिन लगभग 600 लोगों को तालाब की विरासत उसकी विशेषताओं और भोपाल की वैदिक नगर रचना एवं स्थापना से परिचित कराया जाएगा। मध्यप्रदेश एवं भोपाल शहर की ऐतिहासिक एवं समृद्ध विरासत से परिचित कराने हेंतु वाटर स्क्रीन पर फिल्म दिखाई जायेगी तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन पर आधारित फिल्म हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में भी प्रदर्शित की जायेगी। उक्त कार्य नगर निगम भोपाल द्वारा राशि रूपये 8.1 करोड़ लागत से कार्य कराया गया है।
इस अत्याधुनिक म्यूजिकल फाउण्टेन में निम्नलिखित विशेषताएं है :-
उक्त फाउण्टेन के निर्माण में विशेष आधुनिक तकनीकी का उपयोग करते हुए 45 2डी नोजल एवं 115 3 डी नोजल स्थापित किये गये। शो हेतु वाटर स्क्रीन 30 मीटर लम्बाई एवं 10 मीटर ऊचाई की है। क्योंकि बड़ा तालाब एक बाँध है अत: इसके जल को सड़ने से बचाने के लिए इसका दैनिक रूप से परिसंचरण किया जाना चाहिए। इससे तालाब के पानी में घुलित आक्सीजन बढ़ेगी और ठव्क् (बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमान्ड) और केमिकल ऑक्सीजन डिमान्ड) कम होगी तथा क्षेत्र में जलचरों का प्रजनन बढ़ेगा। उक्त म्यूजिकल फाउन्टेन पर लगने वाले ऑडियो सिस्टम का निर्धारण विशेषज्ञों द्वारा किया गया जिससे कि वन विहार के द्वारा तक ध्वनि की तीव्रता 65 डिस्बिल से कम होगी जो कि दो लोगों के बात करने के बराबर है। उक्त स्थल पर दर्शकों की सुविधा हेतु अत्याधुनिक बायो डाइजेस्टर युक्त बायो टायलेट लगाये गये है।