मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश (9158)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती अनेक वीर योद्धाओं, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र सेवियों द्वारा राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए जीवन का बलिदान करने की साक्षी रही है। राष्ट्र के निर्माण में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली विभूतियां अभिनंदन की पात्र हैं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी विभूतियों का चयन कर उन्हें सम्मानित करने की परम्परा है। संस्कृति, पर्यटन और सहयोगी संस्थाओं ने अभिनव और गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया है, जो सराहनीय है।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन पचमढ़ी में आयोजित स्वागत समारोह में शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। राज्यपाल श्री पटेल ने आमंत्रित अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल श्री पटेल को लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह ने शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।


पीएम मित्रा पार्क से मध्यप्रदेश के टैक्सटाइल क्षेत्र को मिलेगी नई ऊँचाइयाँ
मेड इन एमपी-वियर एक्रॉस द वर्ल्ड राज्य का औद्योगिक मिशन
मुख्यमंत्री ने बीएसएल के अंतर्राष्ट्रीय सोर्सिंग लीडर्स के साथ की राउंड टेबल बैठक
राज्य सरकार - बीएसएल के बीच हुआ एमओयू


राष्ट्रीय मानचित्र पर उभरेगा भोपाल का ताल
बोट क्लब पर हुआ जल तिरंगा यात्रा का रोमांचक आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में भोपाल में निकली चार तिरंगा यात्राएं
राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नगरवासियों के वंदे-मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंजायमान हुआ सम्पूर्ण वातावरण
मुख्यमंत्री निवास, बोट क्लब, कोलार रोड और शौर्य स्मारक की यात्राओं से तिरंगामयी हुई राजधानी


कंट्रोल रूम से लेकर डायल 112 तक हर स्तर पर तकनीक से लैस हो रही है मध्यप्रदेश पुलिस
अवैध और गैर-कानूनी गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस खुली छूट है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस की नवीन आपातकालीन सेवा डायल 112 का किया शुभारंभ
नई डायल 112 सेवा के लिए 1500 करोड़ से अधिक की लागत से खरीदी गईं 1200 एफआरवी (फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल) गाड़ियां
मध्यप्रदेश के डायल 100 के मॉडल को उत्तर प्रदेश सहित दूसरे राज्यों ने भी अपनाया
ई-समन के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अन्य राज्यों के लिए बना आदर्श
डायल 100 ने सजगता और दक्षता से प्रदेश में 2 लाख 23 हजार बुजुर्ग, 19 लाख से अधिक महिलाओं, 1300 नवजातों की सुरक्षा और 23 हजार गुमशुदा बच्चों को मिलाया परिवार से
प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन के अनुरूप पुलिस विभाग ने इंटीग्रेटेड हेल्पलाइन नंबर 112 की शुरुआत की : पुलिस महानिदेशक श्री मकवाना


धन्य हैं देश के किसान और जवान
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत बना है विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था
मंडला जिले में निरंतर होंगे विकास के कार्य
सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदेगी कोदो और कुटकी
प्रदेश का हर व्यक्ति बने गोपाल, हर घर हो गोकुल
82 लाख से अधिक किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की राशि की अंतरित
226.12 करोड़ रूपये की लागत के 24 निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंडला में बलराम जयंती समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत डिजिटल पेमेंट में दुनिया का अग्रणी देश बना है। वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक अब हमारी जीवनशैली का महत्वपूर्ण अंग बन चुकी है। मोबाइल, इंटरनेट, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन शिक्षा और सोशल मीडिया, ये सब अब दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। लेकिन डिजिटल सुविधाओं के साथ साइबर खतरे भी तेजी से बढ़े हैं। हमें जो डिजिटल सुविधा मिलती हैं, वह कभी-कभी चुनौती बन जाती हैं। डिजिटल फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसी कई घटनाएं सामाजिक और आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसी स्थिति में प्रत्येक ऑनलाइन उपयोगकर्ता के लिए जरूरी है कि वे अपने बैंक अकाउंट और सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के लिए अपने सं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकसेवक ही शासन की लोक कल्याण और विकास की भावना को धरातल पर क्रियान्वित करने का माध्यम है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन में सुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है। जनकल्याण और लोगों की उन्नति के उद्देश्य से बनी योजना और कार्यक्रमों का लाभ अंतिम छोर पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना ही लोकसेवक का अपने कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुशासन और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। अब अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। हमारी जांबाज सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर भारत की शक्ति का परिचय कराया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार इंदौर में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" अभियान की विशाल यात्रा में शामिल हुए। पूरा शहर राष्ट्र की आन-बान-शान तिरंगे के रंग में रंग गया। देशभक्ति के जोश और जुनून का अद्भूत वातावरण देखने को मिला। शहर देशभक्ति गीतों और वंदे् मातरम तथा भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

Ads

R.O.NO. 13515/54 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक