इन 5 राज्यों में कैसे पार होगी कांग्रेस की नैया? Featured

नई दिल्ली। पांच राज्यों में आगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक सर्वे ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सहित पूरी पार्टी की चिंता बढ़ा दी होगी। इसका कारण है कि इन चुनावी राज्यों के अधिकांश लोग राहुल गांधी, जिन्हें अगले कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर देखा जा रहा है, के काम से खुश नहीं हैं। हम बात कर रहे हैं एबीपी-सीवोटर सर्वे का। इस सर्वे में 40.5 प्रतिशत लोग राहुल गांधी के काम करने के तरीके से 'बिल्कुल संतुष्ट नहीं' हैं। हालांकि 18.5 प्रतिशत लोगों को उनका काम काफी अच्छा लगता है। इसके अलावा 20.2 प्रतिशत लोगों को लगता है कि राहुल एक हद तक ठीक काम कर रहे हैं। वहीं, 21 प्रतिशत लोगों को यह नहीं मालूम कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सही काम कर रहे हैं या फिर गलत। आपको बता दें कि इस सर्वे में 98 हजार के करीब लोगों ने हिस्सा लिया, जिसे 4 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर के बीच आयोजित किया गया था।अगले साल पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आइए जानते हैं कि किस राज्य के लोग राहुल गांधी की कार्यशाली से कितने खुश हैं।

पंजाब: सबसे पहले बात पंजाब की, जहां कांग्रेस पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य को पहला दलित मुख्यमंत्री दिया। इसका श्रेय राहुल गांधी को दिया। कैप्टन ने केंद्रीय नेतृत्व पर अपमान करने का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने राहुल और प्रियंका गांधी को अपरिपक्व बताया था। सर्वे के मुताबिक, यहां के 53.1 प्रतिशत लोग राहुल गांधी के कामकाज से 'बिल्कुल संतुष्ट नहीं' हैं। बॉर्डर स्टेट के सिर्फ 6.7 प्रतिशत लोगों को उनका काम काफी अच्छा लगा। सर्वे में पंजाब के 18 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से 18.9 प्रतिशत लोग 'कुछ हद तक' ही कांग्रेस नेता के कामकाज से खुश हैं।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में भी अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सर्वे में यहां भारतीय जनता पार्टी जबरदस्त वापसी करती हुई दिख रही है। कांग्रेस भी लड़ाई के लिए तैयार है। इसलिए बिना समय गंवाए प्रियंका गांधी वाड्रा लखीमपुर में मृतक किसान परिवार के लोगों को सांत्वना देने के लिए पहुंच गई। सर्वे में शआमिल 50 हजार में से 46.2 प्रतिशत जनता का मामनना है राहुल गांधी का काम करने का तरीका 'बिल्कुल संतुष्ट नहीं' करने वाला है। वहीं, 13.3 प्रतिशत लोग उनके कामकाज से 'काफी संतुष्ट' हैं।

मणिपुर: इस सर्वे में शामिल मणिपुर के 42.1 प्रतिशत लोग कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के कामकाज से 'बिल्कुल संतुष्ट' नहीं हैं। इसके अलावा 27.4 प्रतिशत लोग 'बहुत संतुष्ट' और 21.5 प्रतिशत लोग 'कुछ हद तक संतुष्ट' हैं।

गोवा: गोवा में भी अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सर्वे के मुतबिक, यहां के 16.1 प्रतिशत लोग राहुल गांधी के काम से 'काफी संतुष्ट' हैं। वहीं, 23.2 प्रतिशत लोग 'कुछ हद तक संतुष्ट' हैं। इस सर्वे में राज्य के 13 हजार के करीब लोगों ने हिस्सा लिया।

उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड की 54.1 प्रतिशत जनता ने राहुल गांधी के काम कारने को तरीके को सिरे से खारिज कर दिया है। वे उनके काम से 'बिल्कुल संतुष्ट नहीं' हैं। वहीं, 14.7 प्रतिशत लोग काफी संतुष्ट हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड के करीब 14 हजार लोगों ने इस सर्वे में हिस्सा लिया था।

 

Rate this item
(0 votes)

Ads

फेसबुक