Print this page

आप भी अगर पेट फूलने की समस्‍या से हैं परेशान, तो ये उपाय हो सकते हैं मददगार Featured

By February 17, 2022 175

पेट को कई बीमारियों की जड़ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर आप वाकई स्वस्थ रहना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने पेट को साफ रखिए। लेकिन आजकल के गलत खानपान के कारण हमारा पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है। इसके कारण पेट फूलने की समस्या बहुत आम हो गई है। कई बार तो हालत ऐसी हो जाती है कि हम अपनी भूख से कम भी खाएं तो भी कुछ देर में पेट फूलना शुरू हो जाता है। पेट गड़बड़ होने के कारण बेचैनी महसूस होती है और कोई काम ठीक तरीके से नहीं हो पाता। अगर आपके साथ भी ये परेशानी है, तो इन उपायों से आपको काफी मदद मिल सकती है।

ये हो सकते हैं कारण- अनहेल्दी फूड, खाना ठीक से न चबाकर खाना, अत्यधिक कार्बोहाइड्रेटयुक्त भोजन, अधिक तेल और मसाले वाला भोजन करना, डिप्रेशन या तनाव, ऑक्सीजन की कमी, लंबे समय से दवाओं का सेवन करना, गैस और कब्ज की समस्या के कारण। इसके अलावा रोज रोज खाने के बाद पेट का फूलना किसी बीमारी का भी संकेत हो सकता है।

सामान्य उपाय

1. अगर आपको अक्सर पेट फूलने की समस्या रहती है। तो आपको रोजाना खाने से पहले ईसबगोल की भूसी और सेब के सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप एक चम्मच ईसबगोल की भूसी में एक चम्मच सिरका मिक्स करें और इसमें पानी मिक्स कर दें। दोनों चीजों को मिलाकर खाने से आधे घंटे पहले पी लें।

2. खाना खाने के करीब 15 से 20 मिनट बाद आप आधा चम्मच अजवाइन को गुनगुने पानी से पी लें। अजवाइन शरीर में गैस की समस्या को दूर करती है। इससे आपको काफी राहत महसूस होगी।

3. खाना खाने के बाद हरी इलायची खाने की आदत डालें। इसे मुंह में रखकर टॉफी की तरह चबाएं। इससे आपके पेट को काफी आराम महसूस होता है और ब्लोटिंग की समस्या कंट्रोल होती है।

4. खाने के बाद 4 से 5 पुदीने के पत्तों को काले नमक के साथ चबाएं। इसके बाद एक या दो घूंट गुनगुना पानी पी लें। इससे भी पेट फूलने की समस्या में काफी आराम मिलता है।

पेट फूलने की समस्या अगर आपको रोज रोज होती है और इन उपायों से किसी तरह की राहत नहीं मिलती, तो आपको इसके बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। अगर ये किसी बीमारी का संकेत है, तो इसका सही तरीके से समय रहते इलाज किया जा सकेगा।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 17 February 2022 15:51
newscreation

Latest from newscreation