Print this page

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं Oat Milk Featured

By September 01, 2022 137

गलत खानपान से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इससे शरीर में रक्त संचार सही से नहीं हो पाता है। साथ ही ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। इस स्थिति में हृदयघात और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए खानपान में सुधार कर बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना जरूरी है। अगर आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो रोजाना Oat Milk जरूर पिएं। इस दूध के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि Oat Milk के पीने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।रोजाना Oat Milk पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसमें डायटरी फाइबर पाया जाता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल घटता है। इसके लिए शोध में शामिल लोगों को रोजाना Oat Milk पीने की सलाह दी गई। परिणाम संतोषजनक रहा। इस शोध से पता चला कि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए Oat Milk का सेवन किया जा सकता है।इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम रहता है, तो हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है। आसान शब्दों में कहें तो Oat Milk पीने से हृदय की बीमारियों का भी खतरा कम हो जाता है।इसमें कैल्शियम और विटामिन-डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके लिए रोजाना ओट मिल्क का सेवन जरूर करें। वहीं, ओट मिल्क में विटामिन-बी भी पाया जाता है। इसके सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस रिलीज होता है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation