Print this page

टी-20 वर्ल्ड कप / दक्षिण अफ्रीका की शबनम ने 4 ओवर में 20 गेंदें डॉट फेंकीं, 3 विकेट लिए Featured

By November 13, 2018 486

सेंट लूसिया. आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में ग्रुप ए के मैच में दक्षिण अफ्रीका ने शबनम इस्माल की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। इस मैच में शबनम ने चार ओवर में 20 गेंदें डॉट फेंकीं। उन्होंने 10 रन देकर तीन विकेट भी हासिल किए। इसमें से छह रन वाइड के भी शामिल हैं। उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका का यह पहला मुकाबला था। इस जीत के बाद उसके दो अंक हो गए हैं।

 दक्षिण अफ्रीका ने गेंद पहले लक्ष्य हासिल किया

  1.  

    इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 99 रन बनाए। द. अफ्रीका ने 18.3 ओवर में 3 विकेट पर 102 रन बनाए। इस जीत में मारिजाने कैप ने 38 और कप्तान डेन वान निकर्क ने 33 रन का योगदान दिया।

     

  2.  

    इस्माइल ने अपने पहले ओवर में 5 गेंदें डॉट फेंकीं और एक रन दिया। दूसरे ओवर में 8 गेंदें फेंकी, क्योंकि दो गेंदें वाइड थीं। इस ओवर में 4 गेंदें डॉट फेंकीं और एक विकेट लिया। दूसरी वाइड को विकेटकीपर लिजले ली पकड़ नहीं पाईं और गेंद सीमा रेखा के पार चली गई।

     

  3.  

    इस्माइल के तीसरे ओवर की चार गेंदें डॉट रहीं। इस ओवर में उन्होंने दो रन दिए। पारी का आखिरी ओवर भी उन्होंने फेंका। इसमें उनकी पहली गेंद डॉट रही। दूसरी और चौथी पर 1-1 रन दिए। तीसरी और पांचवीं पर विकेट लिए। छठी गेंद पर एक रन बाई का गया।

     

  4.  

    श्रीलंका की शुरुआत खराब हुई। पहले विकेट के रूप में कप्तान चमारी अटापट्टू तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गईं। टीम का स्कोर  5 रन था। चमारी 3 रन बना पाईं। चार गेंद बाद इस्माइल ने यशोदा मेंडिस का विकेट लिया। तब भी श्रीलंका का स्कोर 5 रन ही था।

     

  5.  

    इसके बाद शशिकला श्रीवर्धने ने हसिनी परेरा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 21 रन जोड़े। परेरा के आउट होने के बाद शशिकला ओशादी रानासिंघे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 18 रन ही जोड़ पाईं थीं, कि तुमी सेखुकहुने ने उन्हें 21 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया।

     

  6.  

    टीम के खाते में सिर्फ चार रन ही और जुड़े थे कि रानासिंघे भी पवेलियन लौट गईं। इसके बाद निशांका डि सिल्वा और इशानी कौशल्या टीम ने का स्कोर 67 रन किया। इसी स्कोर पर मसाबा क्लास ने निशांका को 10 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया।

     

  7.  

    इसके बाद डिलानी सुरंगिका ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहीं। वे 20 रन बनाकर नाबाद रहीं। श्रीलंका की 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाईं। श्रीपाली वीरककोडी बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation