कांग्रेस पार्टी की राज्य में सरकार आते ही बड़े फेरबदल का दौर जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव पद सहित आईपीएस स्तर पर भी बड़ा बदलाव किया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार ने सुनील कुमार कुजूर को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उन्हें अजय सिंह की जगह पर नियुक्त किया गया है।
बता दें कि अजय सिंह फरवरी 2020 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन 13 महीने पहले ही उन्हें पद से हटा दिया गया है। सिंह अब राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष होंगे। वह राज्य के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं तथा जनवरी 2018 से राज्य के मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे।
वहीं, कुजूर इस साल अक्तूबर में रिटायर होने वाले हैं, और गुरुवार को मुख्य सचिव का कामकाज संभाल रहे हैं। जबकि पिछले नौ महीने से अध्यक्ष राजस्व मंडल के रूप में काम कर रहे केडीपी राव की मंत्रालय में वापसी हो गई है। वे कृषि उत्पादन आयुक्त और एसीएस कृषि व जैव प्रौद्योगिकी होंगे।

कुजूर की छवि तेज तर्रार अफसरों जैसी
कुजूर की छवि तेज तर्रार अफसरों की है। माना जा रहा है लोकसभा चुनाव से पहले प्रशासन में कसावट लाने के लिए उनकी नियुक्ति की गई है। वे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर भी रह चुके हैं। कुजूर कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा अपर मुख्य सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के पद पर तैनात थे।
अक्तूबर में सेवानिवृत्त हो रहे कुजूर को नई व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। वे प्रदेश के पहले ट्राइबल नौकरशाह हैं जो इस पद पर पहुंचे हैं। राज्य में 32 फीसदी आदिवासी हैं। इससे पहले सरजियस मिंज और नारायण सिंह इस वर्ग के बड़े नौकरशाह थे, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ने उन्हें अवसर नहीं दिया।
शिवराम प्रसाद कल्लूरी