Print this page

तरेगांव में रंगोली प्रतियोगिता व भारतमाता की आरती हुई Featured

By November 17, 2020 110

कवर्धा। जिले के बोड़ला ब्लाक के गांव तरेगांव मैदान में एक बहुमुखी सोच के साथ युवाओं की समिति द्वारा रंगोली एव भारत माता की आरती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी, विशिष्ट अतिथि नरेश चंद्रवंशी जनपद पं. सदस्य, कार्यक्रम के अध्यक्ष अमरसिंह वर्मा सरपंच, तरेगांव मैदान, विशेष आमंत्रित अतिथि वाल्मीकि वर्मा अध्यक्ष, विधानसभा कवर्धा, अश्वनी वर्मा उपसरपंच कुसुमघटा द्वारा भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।अतिथियों ने भारत वर्ष के बारे में विस्तार से चर्चा की और दीपावली, गौरी-गौरा, गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी।  
युवा ग्रामीण उत्थान एवं जनकल्याण समिति तरेगांव मैदान ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया था। जिसमें प्रमुख चार विषय कोविड 19, पर्यावण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत पर रंगोली बनाना था। साथ में प्रतिभागियों के लिए समिति द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं गोल्ड मेडल पुरुस्कार था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेना के जवानों को याद कर उन्हें सम्मान देना एवं विभिन्न विषयों पर रंगोली के माध्यम से बालिकाओं की प्रतिभा को निखारना बताया गया।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आयोजक समिति-अध्यक्ष- राधेश्याम पटेल, उपाध्यक्ष- डोमन दास, सचिव-महेन्द्र वर्मा, सह-सचिव- किशन वर्मा, मीडिया प्रभारी- रामकिंकर वर्मा, कोषाध्यक्ष- रूपसिंह धुर्वे, मार्गदर्शक मंडल- रघुनंदन वर्मा, मिथलेश वर्मा, अखिलेश वर्मा, मुकेश वर्मा, अनिल वर्मा, संयोजक-ओमप्रकाश मानिकपुरी ग्रामीणों के साथ उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation