Print this page

अज्ञात युवक की खेत मे मिली लाश, हत्या की आशंका

By November 24, 2020 155

बिलासपुर ।  सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गौरेला थाना क्षेत्र के गोरखपुर बाईपास रोड के किनारे एक खेत मे किसी अज्ञात युवक की लाश मिली है, मौके पर पहुँची पुलिस ने देखा कि लगभग 25-30 वर्षीय एक युवक की लाश खेत मे पड़ी है, जिसके सिर, नाक कान, चेहरे में गंभीर चोट के निशान है जो खून से लथपथ है और उसकी मौत हो चुकी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्ती की कार्रवाई शुरू की जिस दौरान मृतक युवक की पहचान सीता बाई पति शिवशंकर ठाकुर 44 वर्ष निवासी पटेराटोला सावंतपुर ने अपने बेटे राजेंद्र ठाकुर उम्र 25 वर्ष के रूप में की। मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस जांच में जुट गई है, जिन्होंने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है, वही परिजनों और आस पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation