Print this page

अधिकारी 7 दिन की छुट्टी पर और प्रभार भी नहीं दिया किसी को, कामकाज ठप्प

By December 01, 2020 121

कवर्धा।जिला परिवहन अधिकारी की ऐसी लापरवाही की जिला आरटीओ की कामकाज पूरी तरह ठप्प हो गया है। दरअसल जिला आरटीओ अधिकारी मेडिकल छुट्टी पर 7 दिनों के लिए चले गए है। इसके कारण कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कोरोना के कारण 3 माह तक लाइसेंस बनाने से लेकर फिटनेस तक का काम नहीं हुआ था। लेकिन अब अधिकारी छुट्टी पर चले गये है, लेकिन किसी को अपना प्रभार नहीं दिए हैं। अधिकारी के नहीं रहने से लाइसेंस व अन्य दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं हो पा रहे हैं। इसके कारण लाइसेंस व ट्रक व अन्य वाहनों का फिटनेस नहीं बन पा रहा है। इसके कारण वाहन मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिटनेस बनाने जिला परिवहन कार्यालय के पीछे ट्रक व अन्य वाहनों की कतार लगी हुई है। परिवहन मंत्री के गृह जिले में परिवहन विभाग की लचर व्यवस्था सामने आ रही है। इस प्रकार अधिकारी बिना किसी को प्रभार दिये लंबे समय तक छुट्टी पर जाना समझ से परे है। इस विषय पर जिला आरटीओ अधिकारी सीएल देवांगन को उनका पक्ष लेने फोन पर सम्पर्क किया गया तो वे फोन नहीं उठाएं। इस प्रकार अधिकारी की मनमानी से वाहन मालिकों व चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation