Print this page

वन मंत्री अकबर आज घिरघोसा के दाउ संतराम चंद्रवंशी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए Featured

By December 04, 2020 102

रायपुर। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर आज गुरुवार को ग्राम घिरघोसा पहंुचकर स्वर्गीय दाउ संतराम चंद्रवंशी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दाउ चंद्रवंशी के निधन पर गहरा शोक संवेदना प्रगट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री अकबर ने उनके परिजन अंतराम चंद्रवंशी, लालाराम चंद्रवंशी पुत्र कलेश चंद्रवंशी से भेंट मुलाकात की। इस कार्यक्रम में मंत्री अकबर के साथ पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, नीलकंठ चन्द्रवंशी, कन्हैया अग्रवाल, कलीम खान, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, राजकुमार तिवारी, श्रीमती गंगोत्री योगी, गणेश योगी सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

 

Rate this item
(0 votes)
newscreation