भिलाई। शाही दशहरा महिला उत्सव समिति द्वारा संरक्षिका चारूलता पाण्डेय के मार्गदर्शन में मां बम्लेश्वरी मंदिर सेक्टर-6, सेक्टर 10 सड़क 33-ए, ए.एन. पाढ़ी का निवास और सेक्टर-5 सड़क 16 दूरदर्शन कलाकार कृष्ण कुमार पाटिल के निवास में शनिवार को चिडिय़ा एवं अन्य पशु-पक्षियों के लिए दाना पानी कटोरे (सकोरे) एवं जल कुण्डा वितरित किया गया। भीषण गर्मी में पशु-पक्षी को इस जल पात्र से पानी प्राप्त हो सकेगा। समिति ने भिलाईवासियों से अपील की है कि अपने-अपने घरों के छत पर, बाल्कनी में व अन्य स्थानों में पशु-पक्षी के लिए पानी अवश्य रखें। कार्यक्रम में बाबी दास, मंजूसा साहू, स्वाति साहू, नूतन किरण, ए.एन. पाढ़ी, कृष्ण कुमार पाटिल, गायत्री वर्मा, रंजीत सिंह यादव, रमा साहू, चंदन शर्मा, पंडित दीपक जैजाडकर, ओंकार सिंह, बैजनाथ झा, अमिता वर्मा, संजय दुबे, कल्पना पाटिल आदि उपस्थित थे।