Print this page

जल संरक्षण पर विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित Featured

दुर्ग :-   शासकीय डा. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के एक्वा क्लब द्वारा ‘‘जल संरक्षण’’ के प्रति जागरूकता को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं में अत्यधिक उत्साह दिखायी दिया। संयोजक डाॅ. सुनीता गुप्ता ने बताया कि छात्राओं के लिए निबंध लेखन, स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता रखी गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि घर पर रहकर अपनी अभिव्यक्ति को उन्होनें नये आयाम प्रदान किये है।
स्लोगन प्रतियोगिता में लगभग 30 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम कु. आंचल कन्नौजे, बी.एससी.-3 (बायो), द्वितीय कु. दुर्गा साहू-बी.एसस.-1(गणित) एवं तृतीय कु. नीलिमा सिरमौर-बी.एससी.-3 (बायो) रहीं।

निबंध प्रतियोगिता में अंग्रेजी में लगभग 14 छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम भोमिका- बी.एससी-3(गणित), द्वितीय कु. निकता-एम.एससी (रसायन)-1सेम. एवं तृतीय कु. सोनल मेश्राम-बी.एससी.-बायो रहीं तथा हिन्दी निबंध में लगभग 22 छात्राओं में कु. रूपा कौशल-एम.एससी-1 सेम. (रसायन)-प्रथम, द्वितीय कु. मंजू ठाकरे-एम.एससी.-3 सेम.(रसायन) एवं कु. माया सोनी बी.एससी.-3 (बायो) तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार कु. हीनल हरदेल बी.एस.-2 की दिव्यांग छात्रा ने प्राप्त किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में लगभग 60 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम कु. गरिमा देशमुख एम.एससी. (रसायन) -1सेम., द्वितीय कु. प्रिया चंद्राकर बी.एसी.-3(बायो), तृतीय कु. वंदना -बी.एससी-1(बायो) एवं कु. कावेरी बी.एससी-3 (बायो) तथ सांत्वना पुरस्कार - कु. करूण बी.एससी.-3(गणित) एवं कु. कुमकुम साहू-बी.एससी-1 (माइक्रो) ने प्राप्त किया।

इन समस्त प्रतियोगिताओं के लिए डाॅ. ऋचा ठाकुर, डाॅ. मिलिन्द अमृतफले, डाॅ. यशेश्वरी धु्रव, श्रीमती ज्योति भरणे, श्रीमती साधना पारेख, योगेन्द्र त्रिपाठी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

सभी छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किये गये।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation