Print this page

मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में विश्राम भवन का लोकार्पण किया Featured

रायपुर, । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को जगदलपुर में नवनिर्मित विश्राम भवन का लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि जगदलपुर में लगभग एक करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से नया विश्राम भवन बनाया गया है। यहां पुराना विश्राम गृह आजादी के पूर्व बना था। यहां की आवश्यकताओं को देखते हुए इस पुराने विश्राम गृह को उसी शैली में कांक्रीट की छत के साथ बनाया गया है। विश्राम भवन के लोकार्पण के अवसर पर सांसद दीपक बैज, हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद सहित जनप्रतिनिधिगण, कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक दीपक झा सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation