Print this page

माॅ शाकम्भरी जयंती व महोत्सव में शामिल हुये महापौर एवं सभापति Featured

दुर्ग ! दुर्ग के पटेल मरार समाज द्वारा कल चण्डीमंदिर के पास माॅ शाकम्भरी जयंती एवं छेर-छेरा पुन्नी महोत्सव का आयोजन किया गया । महापौर धीरज बाकलीवाल एवं सभापति राजेश यादव जयंती व महोत्सव में शामिल होकर आम जनता को बधाई और शुभकामनाए दिये । इस अवसर पर महापौर और सभापति ने उपस्थित आम नागरिकों को प्रसाद का वितरण किये । कार्यक्रम में कांग्रेस शहर अध्यक्ष गया पटेल जी, पार्षद विजयेन्द्र पटेल के अलावा अजय मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित थे । इस मौके पर महापौर बाकलीवाल ने कहा छेर-छेरा पुन्नी पर्व पर दान मांगने की परंपरा है अतः छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध इस लोक पर्व को सदभावना पूर्वक मनाने की अपील किये।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation