Print this page

चांपा की बेटी स्नेहा का दिल्ली में हुआ सम्मान Featured

चांपा। शहर की स्नेहा राठौर को स्वामी विवेकानंद सम्मान 2018-19 के अंतर्गत समाज सेवा में उत्कृष्ट सेवा एवं योगदान देने के लिए सोशल स्टार सम्मान से सम्मानित किया गया।
स्वामी विवेकानंद सम्मान 2018-19 समारोह का आयोजन पूर्वी दिल्ली के महाराजा अग्रसेन कॉलेज के सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार वसुन्धरा एन्कलेव में हुआ, जिसमें भारत के सभी राज्यों के 51 महानुभावो को अलग अलग श्रेणी में सम्मानित किया गया। इसमे छत्तीसगढ़ के चांपा की बेटी स्नेहा राठौर को स्वामी विवेकानंद सम्मान 2018-19 के स्वंत्रता दिवस के उपलक्ष्य और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत समाज सेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा एवं योगदान देने के लिए सोशल स्टार सम्मान से सम्मानित किया गया। स्नेहा राठौर छोटी सी उम्र से ही कई वर्षो से गरीब व स्लम के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, पर्यावरण सरंक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता के साथ नृत्य भी सीखा रही हैं। साथ ही अपने राज्य का प्रतिनिधित्व भी भारत सरकार के कार्यक्रम में कर चुकी है। उनकी इसी जज्बे को प्रतिष्ठा युवा संगठन सलाम करता है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation