Print this page

स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने रचा पाली उत्पादन का नया कीर्तिमान Featured

By September 22, 2021 48

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 ने 21 सितम्बर, 2021 को द्वितीय पाली में 24 हीट उत्पादन कर नया पाली रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। संयंत्र के माॅडेक्स इकाई स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने इससे पूर्व 19 मार्च 2021 को 23 हीट उत्पादन कर नया पाली रिकॉर्ड बनाया था।

सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने एसएमएस-3 एवं उनके सहयोगी विभागों की टीम को इस कीर्तिमान हेतु बधाई प्रेषित करते हुए यह आशा व्यक्त की है कि शीघ्र ही एसएमएस-3 बिरादरी 60 हीट का नया दैनिक रिकाॅर्ड बनाने में कामयाब होगा। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें कमर कस लेनी है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation