Print this page

सड़क बनाने के दौरान पेड़ों को क्षति न पहुंचे इसलिए शिफ्ट किये जा रहे 40 पेड़ Featured

By September 23, 2021 60

-कलेक्टर ने किया पदुम नगर सड़क निर्माण का किया निरीक्षण

दुर्ग। सड़क बनने के दौरान पुराने पेड़ों को किसी तरह की क्षति न पहुँचे और यह अक्षत रूप से दूसरी जगह पर अपनी जड़ जमा लें, इस संबंध में अभिनव प्रयोग नगर निगम भिलाई चरौदा ने किया है। यहां 4 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रही पदुम नगर के सड़क के रास्ते में 40 पेड़ आ रहे थे। निर्णय लिया गया कि इन्हें काटा नहीं जाएगा, दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा। सभी वृक्षों को शिफ्ट कर दिया गया और अब ये नई जगह में फलफूल रहे हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इसका निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पेड़ों को इस तरह से शिफ्ट करना बहुत अच्छा है। इन्हें बिल्कुल आसपास की जगह में लगाया गया है। इससे सड़क निर्माण का रास्ता भी खुल गया और पेड़ भी बच गये। सड़क की प्रगति के संबंध में जानकारी देते हुए आयुक्त कीर्तिमान राठौर ने बताया कि सड़क के किनारे आक्सीजोन बनाया जा रहा है। पाथवे बनाया जा रहा है और बटरफ्लाई गार्डन भी तैयार किया जा रहा है जो सड़क का खास आकर्षण होगा। उल्लेखनीय है कि सड़क 4 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की जा रही है। अपने सुंदर उद्यान की वजह से यह सड़क लोगों के लिए उपयोगी भी होगी और आकर्षक भी होगी। कलेक्टर ने इसकी निर्माण प्रगति की भी जानकारी ली और समयसीमा का ध्यान रखते हुए कार्य करने निर्देशित किया।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation