Print this page

विधायक की पहल से वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी, बालाजी नगर मैदान का किया जाएगा सौदर्यीकरण Featured

By September 24, 2021 126

वार्डवासियों में हर्ष का माहौल.

भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के जोन 4 इलाके के वार्ड 30 बालाजी नगर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने करोड़ों के विकास कार्याें से खुर्सीपार व छावनी क्षेत्र की तस्वीर ही बदल दी है। विधायक देवेंद्र यादव के अथक प्रयासों से बालाजी नगर के खाली उपेक्षित पड़े मैदान का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वार्डवासियों की सुविधाओं को देखते हुए सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे वार्डवासियों में काफी हर्ष का माहौल है।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार वार्डवासियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और समस्याओं का समाधान करते हैं। विधायक देवेंद्र यादव कुछ माह पहले जब वार्डवासियों से मिलने गए थे तब वार्डवासियों ने उन्हें बालाजी नगर के खाली मैदान के बारे में बताया था कि यहाँ रात में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। शराब पीकर बोतल,डिस्पोजल फेफ देते है। कचरा फैले रहता है। इस लिए मैदान को व्यवस्थित करने और कुछ निर्माण किया जाए। जनता को विधायक देवेंद्र यादव ने वादा किया कि वे जल्द ही वार्ड के इस खाली मैदान पर भव्य गार्डन की तरफ सौदर्यीकरण किया जाएगा। वादे के मुताबिक मैदान सौदर्यीकरण निर्माण कर जनता के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा। जोन 4 के अधिकारियों ने बताया कि करीब 60 लाख की लागत से यह काम किया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी प्रशासनिक कार्यवाही पूरी कर ली गई है। विधायक देवेंद्र यादव ने भी पहल कर अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य शुरू करने का भी निर्देश दे दिया है। विधायक देवेंद्र यादव के निर्देश के तहत अधिकारियों ने काम भी शुरू कर लिया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह गार्डन इस क्षेत्र का सबसे अच्छा और सुंदर सर्व सुविधा युक्त होगा।

60 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण
खाली मैदान का सौदर्यीकरण कार्य करीब 60 लाख की लागत से कराया जाएगा। जहाँ सुबह शाम वाकिंग करने के लिए पाथवे बनाया जाएगा। साथ ही साथ ही यहां बाहर ग्रास मंगवाकर लगाया जाएगा। चारों ओर रंगबिरंगे फूलों से पूरा गार्डन सजाया जाएगा। चारों तरफ फूल और हरियाली लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। इसके अलावा यहां ट्रीबलर पोल, दो बड़े गेट बनाएं जाएंगे। इसके अलावा यहां बोर आदि कराया जाएगा। ताकि यहाँ लगे पौधों को पानी सप्लाई की जा सकें। इसके साथ ही यहां बाउड्रीवाल, चारों दीवारों में कई प्रेरणादायक कला चित्र आदि उकेरी जाएंगी।

आक्सीजन जोन की तरह होगा लाभदायक
जोन 4 आयुक्त अमिताभ शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के विकास के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रहते हुए मैदान का सौदर्यीकरण किया जाएगा। इस के साथ ही यह एक तरह का आक्सीजन जोन होगा। जहां शांत और सुंदर वातावारण में लोग अपने परिवार के साथ बच्चों के साथ आएंगे। यहाँ सैर करने सुबह-शाम आ सकेंगे। उन्हें दूसरी जगह दूर जाना नहीं पड़ेगा। लोगों का यहां शुद्ध आक्सीजन मिलेगा। योग व्यायायम करने के लिए बेहतर सुविधा और मौहाल मिलेगा। साथ ही बच्चों के खेलने और मनोरंजन के लिए भी बेहतर स्थान मिलेगा। यह क्षेत्र वासियों के एक बड़ी सौगात साबित होगी।

जनता की मांग होगी जल्द पूरी
जनता की मांग जल्द ही पूरी होगी। वार्डदौरे के समय बालाजी नगर वासियों ने मैदान सौदर्यीकरण की मांग की थी। जिसके तहत निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र के नागरिकों को काफी लाभ मिलेगा। करीब 60 लाख की लागत से सर्व सुविधा युक्त बनाया जाएगा।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation