Print this page

कमिश्नर के निर्देश पर बल्ला डेयरी संचालक द्वारा नाली में गोबर फेकने पर 1500 रू /- लगाया गया जुर्माना Featured

By September 26, 2021 69

कमिश्नर अपने प्रतिदिन मॉर्निंग विजिट 6:30 बजे हर एक वार्ड में सफाई व्यवस्था का औचक भ्रमण के दौरान नाली में सफाई व्यवस्था ठीक नही होने सुपर वाइजर को फटकार:

दुर्ग। नगर निगम, दुर्ग क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने निगम कमिश्नर हरेश मंडावी द्वारा किसी भी वार्ड में प्रतिदिन औचक निरीक्षण किया जा रहा है। सुबह 6 : 30 बजे से प्रतिदिन हर एक वार्ड का कमिश्नर द्वारा निरीक्षण करते है इस कड़ी में आज सुबह 6 : 30 बजे गुरुघासीदास वार्ड क्षेत्र 44 में पहुँचे जहां स्थानीय पार्षद प्रकाश जोशी,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,राजेन्द्र सर्राते,सुरेश भारती, मेनसिंह मंडावी एवं टीम की मौजूदगी में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पूरे क्षेत्र का पैदल जायजा लिया। इस दौरान सुपर वाइजर के द्वारा नालियों में ठीक तरीके से साफ सफाई व्यवस्था नही रखने पर फटकार लगाते हुए कहा कि ऐसा काम नही चलेगा,साफ सफाई में लापरवाही कोताई बर्दशत नही की जाएगी। जायजा के मौके पर बल्ला डेयरी संचालक द्वारा नाली में गोबर फेंकते देखा गया कमिश्नर ने सफाई दरोगा सुरेश भारती को 1500 ₹ का जुर्माना लगाने के लिए निर्देशित किया और दोबारा नाली गोबर नही फेकने की समझाइस के चेतवानी भी दी गई। जानकारी के अनुसार वही निगम सफाई कर्मचारी सन्नी सोनी द्वारा पिछले 15 दिनों से अपने कार्य पर अनुपस्थित पाया गया है अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा रिकार्ड निकलवाकर कर कार्रवाही करें।पूरे वार्ड का भ्रमण के दौरान साफ सफाई ठीक नही पाए जाने पर लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जताते हुई दोबारा ऐसी गलती नही करने की चेतवानी दी गई।
वार्ड भ्रमण के दौरान निगमायुक्त ने वार्ड के नागरिकों से अपील करते हुए कहा सड़क,नाली और घर के आस पास कचरा न फेके और न ही दूसरों को फेकने दे।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation