Print this page

सीईटी-सेल, भिलाई में हिंदी कविता पाठ का आयोजन Featured

By September 30, 2021 109

भिलाई। भिलाई स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का तकनीकी सलाहकार संस्थान सेंटर फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी-सेल) भिलाई यूनिट ऑफिस में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत सीईटी के अधिशासी निदेशक जगदीश अरोरा के मार्गदर्शन में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से सितम्बर माह में हिंदी पखवाड़ा के तहत 27 सितम्बर को सेट स्तरीय कविता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें देश के प्रमुख रचनाकारों व साहित्यकारों की कविताओ को कार्मिकों ने प्रस्तुत किया।

सेट मुख्यालय, रांची से वर्चुअल माध्यम से आयोजित कविता पाठ कार्यक्रम में इस्पात भवन भिलाई स्थित सीईटी-सेल, भिलाई के सौरभ कुमार राजा, श्रीमती मंजू हरिदास, आशीष शुक्ला, चैतन्य वेंकटेश्वर, पुनीत चौबे, संदीप कुमार, दयानंद साहू एवं मोहन उमरे ने ऑनलाइन कविता पाठ में भाग लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सेट के राजभाषा अध्यक्ष जगदीश अरोरा, अधिशासी निदेशक ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संस्थान में कार्यरत सभी कार्मिकों में हिंदी के प्रति रूचि जगाना है। सभी कार्मिक इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेकर हिंदी भाषा में अपने ज्ञान को बढ़ाएं। भिलाई उप केंद्र प्रभारी अनुराग उपाध्याय ने संपन्न कविता पाठ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने प्रेषित संदेश में कहा कि कविता ममत्व, करुणा, प्रसन्नता, साहस और पीड़ा की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। कविता हमें जीवन जीने की कला सिखाती है।

महाप्रबंधक, सौरभ कुमार राजा ने सेट भिलाई के कार्मिकों के रचनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से हमें अपनी विचारों को एक आवरण देने का मौका मिलता है। अतः इस तरह का आयोजन संस्थान में होते रहना चाहिए। इस दौरान वक्ताओं एवं निर्णायकों ने कहा कि कविता विश्व को एक सूत्र में बांधने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग ए के श्रीवास्तव, मोहन उमरे, प्रेमालता एवं तोरण लाल ने प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पारमिता मोहन्ति, सेट भिलाई एवं मनीष कुमार, सेट रांची द्वारा किया गया।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation