Print this page

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओसीएम चौक से कोतवाली चौक तक सड़क का नामकरण स्वर्गीय इंदरचंद धाड़ीवाल के नाम पर किया Featured

By September 30, 2021 56

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां नेताजी सुभाष चंद स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर शहर में ओसीएम चौक से कोतवाली चौक तक सड़क का नामकरण स्वर्गीय इंदरचंद धाड़ीवाल के नाम पर किया। बघेल ने स्वर्गीय धाड़ीवाल को उनके द्वारा शहर के विकास के साथ ही सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में किये गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने की।

स्वर्गीय इंदरचंद धाड़ीवाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, वरिष्ठ विधायक द्वय सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और नगर पालिका निगम के सभापति प्रमोद दुबे, श्रीमती सरोजिनी इंदरचंद धाड़ीवाल और परिवार के अन्य सदस्य, पार्षदगण, एल्डरमैन और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation