दुर्ग। छ.ग. शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम, आयुक्त हरेश मंडावी के दिशा निर्देश पर दुर्ग सीमा के अन्तर्गत संचालित पशुवध गृह एवं समस्त मांस विक्रय की दुकानें 2 अक्टूबर गाँधी जयंती में बंद रहेगी। शासन से जारी आदेश के तहत एवं निगम के स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के मुताबिक गांधी जयंती 2 अक्टूबर शनिवार को समस्त पशुवध गृह जीव हत्या एवं समस्त मांस बिक्री केन्द्र को बंद रखा जाएगा उक्त आदेश का कड़ाई से पालन कराने शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है।