रायपुर। केंद्र सरकार की ओर से उसना चावल खरीदने से इनकार करने पर अन्नदाताओं की मुश्किलें बढ़ गई है। केंद्र सरकार की सीधी ना से राज्य के किसान और राईसमिलर्स दोनों को परेशानी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की इंकार की सूचना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को बयान दिया है। सीएम बघेल ने कहा कि उसना चावल आज तक लेते आए हैं, अचानक क्यों बंद कर दिया गया। प्रधानमंत्री से हम फिर से आग्रह करेंगे। इतने सारे राइस मिल हैं, इतने वर्कर, राज्य सरकार उत्पादन करते रही है। सीएम ने कहा कि मंत्री नहीं मिले तो प्रधानमंत्री से आग्रह करेंगे, उसना चावल खरीदने की अपील करगें।