छत्तीसगढ़: दूरदर्शन की टीम पर नक्सलियों का हमला, कैमरामैन सहित तीन की मौत

नक्सलियों के हमले में मारे गए कैमरामैन अच्युतानंद साहू - फोटो : facebook
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आज नक्सलियों ने दूरदर्शन की टीम पर हमला कर दिया था। इस हमले में एक पत्रकार और दो सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई है। यहां खबर कवरेज करने के लिए दूरदर्शन की तीन सदस्यीय टीम पहुंची थी। तभी वे नीलवाया के जंगल में नक्सलियों के एंबुश में फंस गए। कुछ दिन पहले माओवादियों ने कहा था पत्रकारों को खतरा नहीं है। शहीद हुए दो सुरक्षा कर्मियों में एक एएसआई और एक जवान थे। घायल हुए दो जवानों का नाम जवान विष्णु नेताम और राकेश कौशल है। इनके अलावा एक मीडिया कर्मी और अन्य भी घायल हुए हैं।
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले पर डीआईजी पी. सुंदरराज का कहना है, 'आज हमारी गश्ती पार्टी पर अरनपुर में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में हमारे दो कर्मी शहीद हो गए हैं। साथ ही दूरदर्शन के कैमरामैन भी घायल हो गए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई। दो और कर्मी घायल हुए हैं।' डीआईजी नक्सल पी. सुंदरराज ने कहा कि नक्सली विकास विरोधी है। जनता के सामने उनका चेहरा बेनकाब हो गया है। हमारे जवान नक्सलियों का मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। हम नक्सलियों से निपटने हर परिस्थितियों के लिए तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक जो दो सुरक्षा कर्मी घायल हुए हैं उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। कैमरामैन का नाम अच्युतानंद साहू है।
खेल मंत्री और आई एंड बी मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने छत्तीसगढ़ हमले पर कहा, 'हम कैमरामैन के परिवार के साथ खड़े हैं, हम उनके परिवार का ख्याल रखेंगे। हम उन सभी मीडिया के लोगों को सलाम करते हैं दो कवरेज के लिए ऐसी खतरनाक स्थितियों में जाते हैं, उनकी बहादुरी को याद रखा जाएगा।'
शहीद
रुद्र प्रताप, एएसआई
मंगलराम, आरक्षक
अचिता नंद साहू, कैमरा मैन
ये हुए घायल
राकेश कौशल, आरक्षक
विष्णुनेताम, सहायक आरक्षक

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया
सीएम रमन सिंह - फोटो : PTI