Print this page

पर्यवेक्षक के पद पर भर्ती का दिया झांसा देकर युवती से ठगे लाखो रुपये Featured

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकारी नौकरी लगाने पर बेरोजगार युवती के साथ सात लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपित ने युवती को महिला पर्यवेक्षक पद पर नौकरी बनाने का झांसा दिया था। खास बात यह है कि झांसा देने वाला खुद मैकेनिकल है। नौकरी और रुपये नहीं मिलने पर युवती ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामला डीडीनगर थाना इलाके का है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के गोलचौक डीडीनगर निवासी युवती ने डीडीनगर थाने में सात लाख की ठगी की शिकायत की है। युवती की शिकायत के अनुसार अंबिकापुर निवासी आरोपित विकास ठाकुर ने महिला बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षक के पद पर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर की सात लाख रुपये की ठगी की है। आरोपित सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को चाचा बताकर ठगी करता था। टामन सोनवानी से हुई चैट भेजकर ठगी करता था।

 

Rate this item
(0 votes)
newscreation