Print this page

ठग ने खुद को स्टील कंपनी का एजेंट बताकर रायपुर के स्टील कारोबारी से 43 लाख रुपए की ठगी कर ली Featured

ठग ने खुद को स्टील कंपनी का एजेंट बताकर रायपुर के स्टील कारोबारी से 43 लाख रुपए की ठगी कर ली है। ठग इतना शातिर था कि उसने रकम वसूलने के लिए फर्जी बिल बनवाए। इसके बाद रकम को फर्जी अकाउंट नंबर पर ट्रांसफर भी करवा लिया। कारोबारी ने मोवा थाने में इसकी एफआईआर दर्ज कराई है।

राजदेव स्टील प्राइवेट लिमिटेड के संचालक किशोर राजदेव का स्टील का कारोबार है। 25 मई को उनके पास संजय सिंह नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को दुर्गापुर के पारसनाथ रोलिंग मिल्स लिमिटेड का एजेंट बताया। उसने कहा कि उसे फर्म में रखे लोहे का कच्चा माल (बिलेट) को बेचना है। 130 मीट्रिक टन बिलेट का सौदा हुआ। कारोबारी ने ठग के बताए अनुसार खाते में 43.23 लाख डलवा दिए। बाद में पता चला कि ठग ने किसी फर्जी सुषमा कुमारी के खाते में पैसे ट्रांसफर करवा लिए हैं।

Rate this item
(0 votes)
newscreation