Print this page

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जमीन विवाद में 2 सगे भाइयों को 12 लोगों ने मिलकर मार डाला Featured

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जमीन विवाद में 2 सगे भाइयों को 12 लोगों ने मिलकर मार डाला। पहले एक भाई को तीर से मारा, फिर उसे कुल्हाड़ी से काट दिया। दूसरा भाई वीडियो बनाना रहा था, तो उसे भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मर्डर केस में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, जगदलपुर शहर से लगे इरिकपाल में 11 जून को 2 परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। एक परिवार के कुछ सदस्यों ने गांव के अन्य युवकों के साथ मिलकर योगेश कश्यप और चंद्रशेखर कश्यप की हत्या कर दी थी। एक आरोपी की उसी दिन गिरफ्तारी हो गई थी। पूछताछ की गई और उसने हत्या की वजह और हत्या करने वालों के बारे में खुलासा किया।

Rate this item
(0 votes)
newscreation