Print this page

राज्यपाल  डेका से कुलपति श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने भेंट की Featured

रायपुर : 

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय में 4 एवं 5 मई 2026 को आयोजित होने वाले “इनोवेशन महाकुंभ” के संबंध में विस्तृत जानकारी दी । श्री डेका ने कहा कि इस आयोजन से बस्तर के युवाओं में नवाचार और उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा मिलेगा यह पहल युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय है। राज्यपाल ने कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन भी किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation