मुंगेली। जिला पंचायत मुंगेली की सीईओ नुपुर राशि पन्ना ने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला धूमा में स्थापित स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। स्मार्ट क्लास के शुभारंभ के पश्चात बच्चों से चर्चा करते हुए उनकी शैक्षिक उन्नति के संबंध में जानकारी ली। विद्यालय के शिक्षक अश्वनी बंजारे एवं हनुमान सिंह राजपूत के द्वारा सीईओ को शिक्षा विभाग के दीक्षा एपए स्मार्ट शाला एप के संबंध में जानकारी देते हुए उक्त एप के माध्यम से पाठ्यपुस्तक के बार.कोड स्केन कर शिक्षण कार्य का प्रदर्शन किया गया। बैठक के पश्चात सीईओ नुपुर राशि पन्ना के द्वारा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला धूमा के बच्चों से चर्चा कर उनसे पाठ्यक्रम आधारित प्रश्न पूछे गएएबच्चों के उत्तर से संतुष्ट होते हुए उनके विद्यालय के शिक्षकों की प्रशंसा की।
०००००००००००००