Print this page

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पंजाब केसरी के प्रधान संपादक श्री अश्वनी कुमार चोपड़ा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया Featured

रायपुर 18 जनवरी 2020  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दैनिक पंजाब केसरी के निदेशक व प्रधान संपादक और पूर्व सांसद श्री अश्वनी कुमार चोपड़ा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री अश्वनी कुमार के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि श्री अश्वनी कुमार का जन्म 11 जून 1956 जालंधर, पंजाब में हुआ था। वे प्रखर हिन्दी भाषी पत्रकार के रूप में अपनी कैरियर की शुरूवात की थी। वे वर्तमान में देश के प्रमुख हिन्दी दैनिक समाचार पत्र पंजाब केसरी के संपादक व निदेशक थे। श्री चोपड़ा सोलहवीं लोकसभा निर्वाचन 2014 में हरियाणा के करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए थे। वे कैंसर से पीडि़त थे। 18 जनवरी 2020 को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation