जांजगीर-चांपा। कुमारी निशिका अग्रवाल का जेईई मेंस एक्जाम में 99.3898 प्रतिशत अंक के साथ उसका जेईई एडवांस के लिए चयन हुआ है। कुमारी निशिका अकलतरा रोड निवासी राममूर्ति अग्रवाल की सुपौत्री एवं अमित नीतू अग्रवाल की सुपुत्री है।
कुमारी निशिका अग्रवाल ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर व स्माईल किडजी के चेयरमेन आशीष अग्रवाल की भतीजी है। कु. निशिका की प्रारंभिक शिक्षा लगातार दिल्ली पब्लिक स्कूल जमनीपाली कोरबा से संम्पन्न हुई है। कु. निशिका अग्रवाल प्रॉंरंभ से ही बहुत ही मेधावी छात्रा के रूप में अपनी पहचान बना रखी है। कु. निशिका अग्रवाल ने सीबीएसई कक्षा दसवीं की परीक्षा में 473.500 अंक 94.4 प्रतिशत अंक पाकर भी अपने परिवार को गौरवान्वित कर चुकी है। वर्तमान में 12वीं की छात्रा है। कु. निशिका अग्रवाल अपनी आईआईटी की परीक्षा की सफलता का श्रेय अपने मम्मी पापा व परिवार तथा अपने टीचर को देती है। परिवार के सभी सदस्यों दादा, दादी, ताऊ ताई एवं सभी भाई बहनों ने कु. निशिका के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है। कु. निशिका जेईई मेंस के रिजल्ट को 19 जनवरी को अपने जन्मदिन का तोहफा मानकर बहुत खुश हैं तथा भविष्य में आईआईटी व आईआईएम को तथा यूपीएससी को अपना लक्ष्य मानती है।
------