Print this page

गौ परिचर्चा एवं गौ सम्मान समारोह का हुआ आयोजन Featured

दस राज्यों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने गौ से संबंधित विषयों पर डाला प्रकाश
जांजगीर-चांपा। गौ ज्ञान विज्ञान परिचर्चा एवं गौ सम्मान समारोह का आयोजन राजस्थान में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाथद्वारा मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय थे। गौ  मंथन के संस्थापक भारत भूषण, राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री मोनिका अरोडा एवं गौ भारती के जबरसिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस संबंध में कल्याणी शर्मा ने बताया कि इस गौ परिचर्चा एवं गौ सम्मान समारोह में देश के कुल दस राज्यों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने गौ नस्ल सुधार और नंदी का महत्व, पंचगव्य, गौ स्वास्थ्यपेथी, गौआधारित पर्यटन एवं गौआधारित उद्योग व्यवसाय की चर्चा मे हिस्सा लिया। दूसरे सत्र में प्रेम प्रकाश खत्री ने 20 दिनो में घर की रसोई मे उपलब्ध सामग्री से पशुपालको की आय बढाने के बारे मे विस्तार से चर्चा की। डॉ. बघेरवाल ने गौ संवर्धन और गौनस्ल सुधार संबंधित विषयो पर चर्चा कर जानकारी दी। सत्र के अंत मे जैसलमेर के खान चाचा ने थारपारकर देशी गौवंश के बारे मे तथा हरियाणा से पधारे मोहन शर्मा ने गौमूत्र और हर्बल सामग्री से कैंसर, हेपटाइटिस सहित कई घातक बीमारियों के उपचार के बारे अपने अनुभव साझा किया। गौधूलि बेला में गौ मंथन की टीम ने श्रीनाथजी की गौशाला नाथुवास मे भ्रमण किया। गौ मंथन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हर्षद भाई गुगालिया (गुजरात) एवं प्रचार सचिव धर्मेश जागीरदार (मध्यप्रदेश) के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुम्बई से आए धन्यजय थेटे और सुश्री रिज्वुड ने गोबर से संग्रह उपयोग के बारे में जानकारी दी एवं गौवंश मंथन के समन्वयक कुणाल उपाध्याय से भविष्य के लिए गोबर से संबंधित प्रकल्प के बारे में चर्चा की। सम्मेलन के दूसरे दिन सुबह पहले सत्र मे सुश्री मोनिका अरोडा के नेतृत्व मे  गौ मंथन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई टीम को शपथ भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने दिलाई। इसके बाद देशी गौ उत्पादों की देश की उन्नति मे योगदान और इन उत्पादों की मार्केटिंग द्वारा आमजन को फायदा कैसे ज्यादा से ज्यादा पहुंचाया जाए के तरीकों पर चर्चा की गई। सूत्रधार भारत भूषण ने आयोजन की समीक्षा प्रस्तुत की। गौधूलि बेला में विशाल बाबा साहब को गौपुत्र सन्मान से सन्मानित किया गया। देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे सभी गौ भक्तों को गौमित्र सम्मान दिया गया। इस अवसर पर श्रीनाथ मंदिर के सीईओ जीतेन्द्र ओझा, सम्पदा अधिकारी चेतन त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास ने गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के बारे में बताया। अंत में राष्ट्रगान के साथ आयोजन का समापन हुआ।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation