Print this page

रेलवे से संबंधित समस्या के लिए विधायक ने लिखा पत्र Featured

जांजगीर-चांपा। क्षेत्रीय विधायक नारायण चंदेल ने जिला मुख्यालय जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में जनता की बहुप्रतिक्षित मांग पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव एवं खोखसा और बिर्रा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण को शीघ्र पूरा किए जाने रेल मंत्री और जीएम को पत्र लिखा है।
विधायक ने इस ज्वलंत समस्याओं पर जीएम से फोन पर भी बात की तथा उन्हे स्मरण कराया कि अनेक बार रेलवे के डीआरएम व रेलवे के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया तथा उन्हे शीघ्र पूरा किए जाने का आग्रह किया। विधायक चंदेल ने जांजगीर-नैला रेलवे स्टेषन में साऊथ बिहार एक्सप्रेस, गोड़वाना एस्प्रेस, हीराकुण्ड एक्सप्रेस के स्टापेज के साथ ही चांपा नगर में गीतांजली एक्सप्रेस के स्टापेज की मांग के लिए पत्र लिखकर अवगत कराया। रेलमंत्री पीयुष गोयल को लिखे अपने पत्र में विधायक ने इसे जनता की बहुप्रतिक्षत मांग बताते हुए कहा कि यह जनता की दीर्घ, लंबित मांग है।  इसी तरह दोनों रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण सात सालों से जारी है। वर्तमान में काम बंद है। इसके चलते लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 04 में यात्रियों की सुविधा के लिए छायादार शेड की कमी है। पीने के पानी की कमी है। बैठने के लिए कुर्सी की कमी है। इसके अलावा जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन से बलौदा फाटक की ओर जाने वाली रेलवे की सड़क अत्यंत जर्जर व जीर्ण-शीर्ण है। इसमें भारी वाहन व आवागमन का भारी दबाव है, जिसके कारण इस सड़क का निर्माण कार्य मजबूती से किए जाने की आवश्कता है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation