जांजगीर-चांपा। मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम तिऊर में आगामी 22, 23 व 24 फरवरी को सदगुरु कबीर सत्संग समागम समारोह, सात्विक यज्ञ व चौका आरती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कबीर पंथ समाज के ग्राम औरदा, पुरैना व तिऊर खंड के पदाधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में तीनों खंडों सहित कबीर पंथ समाज से जुड़े गणमान्य नागरिक व पदाधिकारी पूरे क्षेत्र भर से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम ग्राम तिउर के कबीर कुटी में सद्गुरु कबीर साहेब की मंदिर में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की अगली कड़ी में कबीर पंथ समाज के पदाधिकारियों द्वारा आगामी 22, 23 व 24 फरवरी 2020 को पंथ हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहेब आचार्य कबीर पंथ के कर कमलों से ग्राम पोता आमनदुला मंडी परिसर में आयोजित होने वाले सदगुरु कबीर सत्संग समागम समारोह सात्विक यज्ञ एवं चौका आरती के कार्यक्रम की रूपरेखा देते हुए कार्यक्रम समिति के पदाधिकारियों द्वारा समस्त कबीर पंथ हिंदू समाज को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। वही अपने-अपने खंडों में तन मन धन हर क्षेत्र से प्रयास कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए और इस वृहद कार्यक्रम को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों ने कबीर पंथ समाज के गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठ जनों से आग्रह किए और अपने अपने स्तर पर सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर कबीर पंथ समाज के गणमान्य नागरिक तथा वरिष्ठ जन व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
---------