Print this page

लिटिल लेजेंड्स स्कूल में पिलाया पोलियो ड्राप Featured

जांजगीर-चांपा। लिटिल लेजेंड्स किड्स स्कूल मे आज पल्स पोलियो अभियान के तहत नन्हे-मुन्हे बच्चो को स्वास्थ्य विभाग के एनएम रीता झा, आरएचओ इन्द्र देवागंन की टीम की उपस्थिति मे पोलियो ड्राप पिलाया।
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर सुमन मैम एवं एएनएम रीता झा ने नन्हे-मुन्हे बच्चो को पोलियो ड्राप का महत्व बतलाते हुए कहा कि सभी नवजात शिशु से पॉच वर्ष तक के बच्चो को दो बूंद पोलियो ड्राप स्वस्थ जिंदगी के लिए पिलाना चाहिए। इससे बच्चे सदैव स्वस्थ रहेंगे। शिक्षिकाओं मे पायल मैम, सिम्मी मैम, आरती मैम, मैड परमिला यादव एवं नन्हे-मुन्हे बच्चो मे शौर्य, पावनी, काव्या, योग्य, राशिका, मायरा, शिवम्, खुशबू, आदया, वेदांश, सौमाक्षी, तान्या, विक्रांत एवं अंशु को दो बूंद पोलियो ड्राप पिलाया गया।  आयोजन किड्स स्कूल के डॉयरेक्टर सुनील सिंघानिया के निर्देश एवं मार्गदर्शन मे सफलतापूर्लक हुआ।
---------

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation